1. विंडोज का कौन से संस्करण समर्थित हैं?
विंडोज2000 (सभी सर्वीस पैक्स), विंडोज एक्सपी (सभी सर्वीस पैक्स), विंडोज विस्टा।
2. क्या ScriptMagic विंडोज98 का समर्थन करता है?
हाँ, लेकिन अब यह प्रावस्था के अनुसार समर्थन के साथ विरासती प्लैटफॉर्म माना जाता है।
3. कौन सी बैक-एन्ड डेटाबेस सेवाएँ समर्थित हैं?
ScriptMagic आपके अनुप्रयोग के फ्रंट-एन्ड के साथ काम करता है, और इसलिए किसी भी बैक-एन्ड डेटाबेस सर्वर को समर्थन देता है।
4. अनुवाद के लिए शब्दसमूह किस प्रकार चुना जाता है?
क्या हमें शब्दसमूह तालिका उपलब्ध करानी पडती है?
विंडोज के लिए ScriptMagic में "स्ट्रिंग लॉगिंग" का विकल्प होता है, जो स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले (या प्रिंटर पर प्रिंट किये जाने वाले) स्रोत भाषा के सभी शब्दसमूहों को चुनता है। शब्दसमूह तालिकाएँ आवश्यक नहीं हैं।
5. आप "इन-लाइन-कोडिंग" का चालन किस प्रकार करते हैं?
चूँकि "स्ट्रिंग लॉगिंग" सभी प्रदर्शित शब्दसमूहों को चुनता है, इसमें इनलाइन्ड तथा कोड में एम्बेड किए हुए शब्दसमूह भी समाविष्ट होते हैं।
6. क्या इसका आशय, अनुप्रयोग के सभी स्क्रीन्स तथा रिपार्ट्स देखने पडते हैं?
बड़े अनुप्रयोगों के लिए, क्या यह ज़्यादा समय लेगा?
हाँ, यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी वाक्यांश चुने जाए, सभी स्क्रीन्स तथा रिपार्ट्स में से नेव्हिगेट करना आवश्यक है। यह एक बार करने का प्रयास होता है और बड़े अनुप्रयोगों के लिए भी इसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा कुछ दिनों की आवश्यकता होती है।
7. क्या ScriptMagic एंसी का समर्थन करता है?
हाँ। विंडोज पर सीधा समर्थन उपलब्ध न होने वाली भाषाओं के लिए, एंसी फॉन्ट्स तथा कीबोर्ड ड्राइवर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। एंसी मोड में होने वाली भारतीय भाषाएँ इसका एक अच्छा उदाहरण है। अरेबिक भी एंसी मोड में समर्थित है।
8. क्या ScriptMagic यूनिकोड को समर्थन देता है?
हाँ। इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम तथा अनुप्रयोग यूनिकोड अनुवर्ती होने चाहिए।
9. ScriptMagic इनपुट का चालन कैसे करता है?
जबतक अनुप्रयोग एंसी तथा यूनिकोड को समर्थन देता है, तबतक ScriptMagic उन्हें समर्थन देता है, और यदि ऑपरेटिंग सिस्टम लक्ष्य भाषा को सीधा समर्थन नहीं देती है या डिफॉल्ट कीबोर्ड मैप इष्ट नहीं है, तो कीबोर्ड ड्राइवर भी उपलब्ध कराता है।
10. डेटाबेस में क्या संग्रहित किया जाता है?
फ्रंट-एन्ड द्वारा प्रविष्ट किया हुआ डेटा डेटाबेस में संग्रहित होता है। इसलिए, यदि अनुप्रयोग एंसी हो, तो डेटा संग्रह एंसी होगा। यूनिकोड अनुप्रयोगों के लिए, डेटा संग्रह यूनिकोड होगा।
11. मैं जब प्रपत्र / स्क्रीन्स / रिपोर्ट्स में कुछ जोड देता हूँ या कुछ परिवर्तन करता हूँ तब क्या होता है?
क्या मुझे पूरी चयन प्रक्रिया में से गुजरना होगा?
नए प्रपत्र / स्क्रीन्स / रिपोर्ट्स में इस्तेमाल किए हुए वाक्यांश शब्दकोश में पहले से ही विद्यमान हों, तो वे स्वतः रूपांतरित हो जाएँगे। केवल वही वाक्यांश चुने जाएँगे और वाक्यांश सूची में जोडे जाएँगे जो ScriptMagic की "स्ट्रिंग लॉगिंग" सुविधा को इस्तेमाल करके रूपांतरित नहीं हुए हैं। आप अगर जानते हैं कि कौन से प्रपत्र / स्क्रीन्स / रिपोर्ट्स जोडे या परिवर्तित किए गए हैं, तो आपको केवल उन्हीं में से नेव्हिगेट करना होगा।
12. क्या हमें अन्य भाषा घटक, उदा. कीबोर्ड ड्राइवर्स, फॉन्ट्स,
इ., खरीदना या इन्स्टाल करना जरूरी है?
नहीं। ScriptMagic सभी फॉन्ट्स तथा कीबोर्ड ड्राइवर के साथ, भाषा-संबंधित सभी चीजों का प्रबन्ध करता है।
13. कुछ भाषाओं के लिए, लेबल्स समाने के लिए अपर्याप्त जगह की समस्या का समाधान
आप किस प्रकार करते हैं?
अनुवाद के दौरान अनुवादित पाठ्य उपलब्ध जगह में समाता है या नहीं इसके बारे में शब्दकोश संपादक प्रतिसाद उपलब्ध कराता है। यदि पाठ्य समाता नहीं, तो इसके लिए ग्राहक द्वारा प्रमाणित सुयोग्य लघुरूपों को इस्तेमाल किया जा सकते हैं।
14. इन्स्टालेबल का औसत आकारमान क्या होता है?
संरचना तथा शब्दकोश आकारमान पर निर्भर, इन्स्टालर का आकारमान 2-5 एमबी के बीच होता है।
15. मेमरी फूटप्रिंट क्या होता है?
संरचना तथा शब्दकोश आकारमान पर निर्भर, ScriptMagic के लिए 2-5 एमबी या हार्ड डिस्क की जगह और उसके अनुरूप रॅम की जगह आवश्यकता होती है।
16. मैं ScriptMagic का परिनियोजन कैसे कर सकता हूँ?
ScriptMagic सेटअप अनुप्रयोग या विंडोज एमएसआई के रूप में उपलब्ध किया जाता है।
17. क्या अनुप्रयोग तथा ScriptMagic इन्स्टाल करने के लिए केवल एक सेट अप हो सकता है?
हाँ। 2 विकल्प उपलब्ध हैं। विकल्प 1: आपका सेट इन्स्टालेशन के लिए सेटअप की माँग कर सकता है। विकल्प2: आपके सेटअप में शामिल करने के लिए हम हमारी फाइल्स उपलब्ध करा सकते हैं।
18. क्या हम ScriptMagic हमारे अनुप्रयोग के साथ एकत्र कर सकते हैं?
हाँ।
19. क्या हमें सर्वर की ओर कुछ इन्स्टाल करना जरूरी है?
नहीं।
20. हमें जरूरत हो, तो क्या आप हमें सोर्स कोड परिवर्तन के लिए उपलब्ध करवाएंगे?
ScriptMagic वारंटी कालवधि में और उसके बाद एएमसी द्वारा समर्थित होता है। ScriptMagic का सोर्स कोड उपलब्ध नहीं किया जा सकता। तथापि, बडी संविदा के बारे में सोर्स कोड निलंबलेख में रखा जा सकता है।
21. नए प्लैटफॉर्म्स जैसे कि ओएस/पॅचेस/रिलीज के संस्करण किस
प्रकार समर्थित किए जाते हैं?
ओएस/पॅचेस/रिलीज के नए संस्करणों द्वारा निर्मित समस्याओं को हल करने हेतु ScriptMagic के अद्यतनों को समय समय पर उपलब्ध किया जाता है। इनको AMC का हिस्सा के रूप में भी उपलब्ध किया जाता है।
22. क्या ScriptMagic लीनक्स डेस्कटॉप पर काम करता है?
नहीं। हालाँकि, बडे खंड के लिए यह समर्थन उपलब्ध किया जा सकता है।
23. क्या ScriptMagic छविओं में एम्बेड किए पाठ्य का रूपांतरण कर सकता है?
हाँ। इस काम के लिए प्रतिमाओं का एक कोश इस्तेमाल किया जाता है।
24. कार्य हानि कितनी मात्रा में होती है?
ScriptMagic विंडोज का सीपीयू का औसत इस्तेमाल 1% से कम रहता है। रूपांतरण की गती ऐसी होती है कि प्रयोक्ता को महसूस नहीं होता कि ScriptMagic ऑनलाइन रूपांतरण कर रहा है।
25. ScriptMagic इस्तेमाल करने के लिए सीपीयू तथा मेमरी ओव्हरहेड कितना होता है?
ScriptMagic के डेस्कटॉप संस्करण का वृद्धिशील सीपीयू का औसत इस्तेमाल 1% से कम रहता है। ScriptMagic द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भौतिक मेमरी काफी मात्रा में शब्दकोश के आकारमान पर निर्भर होती है। लगभग 500 स्क्रीन्स और 50 रिपोर्ट्स वाले लाक्षणिक व्यावसायिक अनुप्रयोग के लिए, शब्दकोश का आकारमान लगभग 10,000 वाक्यांश हो सकता है (वाक्यांशों की संख्या विशिष्ट अनुप्रयोग पर निर्भर होती है): इसके साथ, कुल भौतिक मेमरी का इस्तेमाल लगभग 2-3 एमबी होता है।
1. कौन से वेब सर्वर्स समर्थित हैं?
आईआईएस5.एक्स,/6.0, अपाची2.एक्स, आईबीएम एचटीटीपी सर्वर।
2. कौन सी ऑपरेटिंग सिस्टम्स समर्थित हैं?
विंडोज200एक्स सर्वर, लीनक्स तथा लीनक्स क्लोन, आईबीएम एआईएक्स, एचपी यूएक्स आदि।
3. क्या वेबलॉजिक, वेबस्पियर जैसे अनुप्रयोग-सर्वर्स को ScriptMagic समर्थन देता है?
हाँ, वेब सर्वर द्वारा, यानि अपाची या आईबीएम एचटीटीपी सर्वर के साथ।
4. कौन सी प्रोग्रामिंग भाषाओं को समर्थन प्राप्त है?
ScriptMagic प्रभावशाली रूपसे मायक्रोसॉफ्ट वेब प्रोग्रामों (एएसपी, .नेट) और जावा (जेएसपी) के साथ काम करता है। साधारणतया एचटीएमएल फॉरमैट निर्माण करने वाली कोई भी प्रोग्रामिंग भाषा समर्थित होती है।
5. ScriptMagic जावास्क्रिप्ट का चालन कैसे करता है?
हाँ।
6. कौन सी बैक-एन्ड डेटाबेस सेवाएँ समर्थित हैं?
ScriptMagic वेब सर्वर के साथ काम करता है, और इसलिए किसी भी बैकएन्ड डेटाबेस सर्वर को समर्थन देता है।
7. कौन सी ग्राहक ऑपरेटिंग सिस्टम समर्थित हैं?
ScriptMagic किसी ग्राहक ओएस पर निर्भर नहीं है, लेकिन ग्राहक ओएस लक्ष्य भाषा, एन्कोडिंग (यूनिकोड) तथा रेंडरिंग (जहाँ जरूरी हो) को समर्थन देने वाली होनी चाहिए।
8. कौन से ग्राहक ब्राउजर्स समर्थित हैं?
ScriptMagic की ग्राहक ब्राउजर पर निर्भरता नहीं होती है, लेकिन ग्राहक ब्राउजर लक्ष्य भाषा, एन्कोडिंग (यूनिकोड) तथा रेंडरिंग (जहाँ जरूरी हो) को समर्थन देने वाला होना चाहिए।
9. ScriptMagic जावास्क्रिप्ट का चालन कैसे करता है?
हाँ।
10. अनुवाद के लिए शब्दसमूह किस प्रकार चुने जाते हैं?
क्या हमें शब्दसमूह तालिका उपलब्ध करानी पडती है?
वेब के लिए ScriptMagic में "स्ट्रिंग लॉगिंग" विकल्प होता है, जो वेब पृष्ठ का हिस्सा के रूप में होने वाले स्रोत भाषा के सभी शब्दसमूहों को चुनता है।
आप "इन-लाइन-कोडिंग" का चालन कैसे करते हैं?
चूँकि "स्ट्रिंग लॉगिंग" वेब पृष्ठ में विद्यमान सभी शब्दसमूहों को चुनता है, उसमें कोड में इनलाइन तथा एम्बेड किए हुए सभी शब्दसमूह शामिल होते हैं।
क्या इसका मतलब, अनुप्रयोग के सभी स्क्रीन्स तथा रिपोर्ट्स में से गुजरना पडता है?
बडे अनुप्रयोगों के लिए, क्या वह ज्यादा समय लेगा?
हाँ, यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी वाक्यांश चुने जाए, सभी स्क्रीन्स तथा रिपार्ट्स में से नेव्हिगेट करना आवश्यक है। यह एक बार करने का प्रयास होता है और बड़े अनुप्रयोगों के लिए भी इसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा कुछ दिनों की आवश्यकता होती है।
13. क्या ScriptMagic एंसी को समर्थन देता है?
हाँ। विंडोज पर सीधा समर्थन उपलब्ध न होने वाली भाषाओं के लिए, एंसी फॉन्ट्स तथा कीबोर्ड ड्राइवर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। एंसी मोड में होने वाली भारतीय भाषाएँ इसका एक अच्छा उदाहरण है। अरेबिक भी एंसी मोड में समर्थित है।
14. क्या ScriptMagic यूनिकोड को समर्थन देता है?
हाँ। इसके लिए, ग्राहक की ऑपरेटिंग सिस्टम तथा अनुप्रयोग यूनिकोड अनुवर्ती होने चाहिए।
15. डेटाबेस में क्या संग्रहित किया जाता है?
फ्रंट-एन्ड द्वारा प्रविष्ट किया हुआ डेटा डेटाबेस में संग्रहित होता है। इसलिए, यदि अनुप्रयोग एंसी हो, तो डेटा संग्रह एंसी होगा। यूनिकोड अनुप्रयोगों के लिए, डेटा संग्रह यूनिकोड होगा।
16. जब मैं प्रपत्र/स्क्रीन्स/रिपोर्ट्स में कुछ जोडता हूँ या कुछ परिवर्तित करता हूँ तब क्या होता है?
क्या मुझे पूरी चयन प्रक्रिया से गुजरना पडेगा?
नए प्रपत्र / स्क्रीन्स / रिपोर्ट्स में इस्तेमाल किए हुए वाक्यांश शब्दकोश में पहले से ही विद्यमान हों, तो वे स्वतः रूपांतरित हो जाएँगे। केवल वही वाक्यांश चुने जाएँगे और वाक्यांश सूची में जोडे जाएँगे जो ScriptMagic की "स्ट्रिंग लॉगिंग" सुविधा को इस्तेमाल करके रूपांतरित नहीं हुए हैं। आप अगर जानते हैं कि कौन से प्रपत्र / स्क्रीन्स / रिपोर्ट्स जोडे या परिवर्तित किए गए हैं, तो आपको केवल उन्हीं में से नेव्हिगेट करना होगा।
17. क्या हमें अन्य भाषा घटक, उदा. कीबोर्ड ड्राइवर्स, फॉन्ट्स,
इ., खरीदना या इन्स्टाल करना जरूरी है?
नहीं। ScriptMagic सभी फॉन्ट्स तथा कीबोर्ड ड्राइवर के साथ, भाषा-संबंधित सभी चीजों का प्रबन्ध करता है।
18. कुछ भाषाओं के लिए, लेबल्स समाने के लिए अपर्याप्त
जगह की समस्या का हल आप किस प्रकार करते हैं?
अनुवाद के दौरान अनुवादित पाठ्य उपलब्ध जगह में समाता है या नहीं इसके बारे में शब्दकोश संपादक प्रतिसाद उपलब्ध कराता है। यदि पाठ्य समाता नहीं, तो इसके लिए ग्राहक द्वारा प्रमाणित सुयोग्य लघुरूपों को इस्तेमाल किया जा सकते हैं।
19. इन्स्टालेबल का औसत आकारमान क्या होता है?
संरचना तथा शब्दकोश आकारमान पर निर्भर, इन्स्टालर का आकारमान 2-5 एमबी के बीच होता है।
20. मेमरी फूटप्रिंट क्या होता है?
संरचना तथा शब्दकोश आकारमान पर निर्भर, ScriptMagic के लिए 2-5 एमबी या हार्ड डिस्क की जगह और उसके अनुरूप रॅम की जगह आवश्यकता होती है।
21. मैं ScriptMagic का परिनियोजन कैसे कर सकता हूँ?
ScriptMagic सेटअप अनुप्रयोग या विंडोज एमएसआई के रूप में उपलब्ध किया जाता है।
22. क्या हम ScriptMagic हमारे अनुप्रयोग के साथ एकत्र कर सकते हैं?
हाँ।
23. क्या हमें ग्राहक की ओर कुछ इन्स्टाल करना जरूरी है?
नहीं।
24. क्या ScriptMagic वेब प्रोग्राम के लिए बहुविध भाषाओं को समर्थन देता है?
हाँ।
25. हमें जरूरत हो, तो क्या आप हमें सोर्स कोड परिवर्तन के लिए उपलब्ध करवाएंगे?
ScriptMagic वारंटी कालवधि में और उसके बाद एएमसी द्वारा समर्थित होता है। ScriptMagic का सोर्स कोड उपलब्ध नहीं किया जा सकता. तथापि, बडी संविदा के बारे में सोर्स कोड निलंबलेख में रखा जा सकता है।
26. नए प्लैटफॉर्म्स जैसे कि ओएस/पॅचेस/रिलीज के संस्करण
किस प्रकार समर्थित किए जाते हैं?
ओएस/पॅचेस/रिलीज के नए संस्करणों द्वारा निर्मित समस्याओं को हल करने हेतु ScriptMagic के अद्यतनों को समय समय पर उपलब्ध किया जाता है। इनको AMC का हिस्सा के रूप में भी उपलब्ध किया जाता है।
27. क्या ScriptMagic छविओं में एम्बेड किए पाठ्य का रूपांतरण कर सकता है?
हाँ। इस काम के लिए प्रतिमाओं का एक कोश इस्तेमाल किया जाता है।
28. कार्य हानि कितनी मात्रा में होती है?
ScriptMagic वेब का सीपीयू का औसत इस्तेमाल 5% से कम रहता है। रूपांतरण की गती ऐसी होती है कि ScriptMagic के इस्तेमाल की वजह से शायद ही विलंबता समय महसूस होगा।
29. ScriptMagic इस्तेमाल करने के लिए सीपीयू तथा मेमरी ओव्हरहेड कितना होता है?
ScriptMagic के वेब संस्करण का वृद्धिशील सीपीयू का औसत इस्तेमाल 5% से कम रहता है। ScriptMagic द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भौतिक मेमरी काफी मात्रा में शब्दकोश के आकारमान पर निर्भर होती है। लगभग 500 स्क्रीन्स और 50 रिपोर्ट्स वाले लाक्षणिक व्यावसायिक अनुप्रयोग के लिए, शब्दकोश का आकारमान लगभग 10,000 वाक्यांश हो सकता है (वाक्यांशों की संख्या विशिष्ट अनुप्रयोग पर निर्भर होती है): इसके साथ, कुल भौतिक मेमरी का इस्तेमाल लगभग 2-3 एमबी होता है।