
इमेज पॉइंट टेक्नॉलॉजीज् प्रा. लि. आला क्षेत्रों में उत्पाद विकसन में शामिल एक तकनिकी-चलित कंपनी है। स्थानिकीकरण के लिए "जीरो कोड चेंज" की नई तकनीक अपनाकर सॉफ्टवेयर स्थानिकीकरण सोल्यूशन उपलब्ध कराने वाले हम एक अग्रणी नवाचारी कंपनी हैं। टीसीएस, एचपी तथा टैली सोल्यूशन्स जैसी आईटी कंपनियाँ हमारे स्थानिकीकरण सोल्यूशन का इस्तेमाल करती हैं। हम ने बैंक्स (टीसीएस), फिनेकल (इंफोसिस), फ्लेक्स क्यूब (आई-फ्लेक्स), पिपलसॉफ्ट, ओरॅकल प्रोग्राम जैसे उन सॉफ्टवेयरों का स्थानिकीकरण किया है जिन के ये कुछ नाम ही काफी है।
सीईओ - राजीवलोचन फडके
राजीवलोचन
फडके कई नया रास्ता अपनाने वाले उत्पादों का संकल्पन तथा विकसन में
श्रेष्ठता धारण करते हैं। आप ने सॉफ्टवेयर स्थानिकीकरण, इमेज प्रोसेसिंग,
इंटेलिजन्ट कैरेक्टर रेकग्निशन तथा दस्तावेज प्रबंध के क्षेत्रों में
सुविस्तृत काम किया है। 1992 से वे विंडोज ओएस स्तर पर प्रोग्रामिंग के
क्षेत्र में काम कर रहे हैं, और विंडोज का अंतर्भाग उनका विशेष पसंदीदा
क्षेत्र है। उन्हों ने सी-डैक के साथ विविध पदों पर 9 साल काम किया है, और
उच्च प्रशंसित तथा व्यापक क्षेत्रों में अमल किए गए मुद्रांक तथा पंजीकरण
सोल्यूशन के साथ ही कई सफल ई-गवर्नन्स प्रकल्पों के वे वास्तुशिल्पी रहे
हैं। भारतीय भाषा तकनिक तथा यूनिकोड के आप एक अग्रणी विशेषज्ञ हैं, और
बिना-हस्तक्षेप स्थानिकीकरण की अनन्य कल्पना के प्रमुख स्रष्टा है।..
हेमंत नेरूरकर, संचालक
हेमंत को
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र मे 20 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है।
अमेरिका में 11 वर्षों के दौरान इन्होंने कैप जेमिनी अमेरिका, एटी एंड टी
बेल लॅब्स, एटी एंड टी कैपिटल कॉर्पोरेशन (जो अब सिटी ग्रुप का हिस्सा है
) और ए. सी. नीलसन जैसी कंपनियों के साथ काम किया है।
हेमंत जी स्थापना के दिन से MindCraft के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं और
वे सर्वंकष व्यावसायिक रणनीति के लिए जिम्मेदार रहे हैं। प्रबंधन कुशलता
के साथ साथ अपनी तकनिकी निपुणता की वजह से आईटी परामर्शी क्षेत्र में
MindCraft को अग्रणी स्थान प्राप्त कराने में आपने सफलता प्राप्त की है और
मार्केट की कठिन हालातों में भी प्रचालन तथा वितरण में सुस्थिरता कायम रखी
है।
हेमंत बॉम्बे चेंबर्स ऑफ कॉमर्स (बीसीसीआई) की इन्फॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नॉलॉजी (आईसीटी) कमिटी के अध्यक्ष भी है।
हेमंत एमआईटी कॉलेज ऑफ मॅनेजमेंट, पुणे के अध्ययन मंडल के सदस्य भी है।
हमारी टीम
हमारी क्रोड टीम में
अनुभवी प्रोग्रामर्स शामिल हैं जिन्हें सिस्टम प्रोग्रामिंग में विशेष
रुचि है। अपने प्रकार का विशेष उत्पाद बनाने हेतु अज्ञात तकनिकी के साथ
काम करना हमें उत्प्रेरित रखता है। हमारे कौशल में शामिल हैं: विंडोज,
लिनक्स तथा वेब सर्वर्स के लिए सिस्टम प्रोग्रामिंग।
• स्थानिकीकरण तकनिकी, यूनिकोड.